फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर से टहलने निकली महिला से छेड़खानी

Tue, 16 Sep 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। पांच दिन पहले देर शाम को घर से टहलने निकली महिला को अकेली देख दो युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की देर रात दोनों युवकों पर मारपीट, छेड़छाड़ समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 सितंबर की शाम वह घर से टहलने निकली। गांव के बाहर सूनसान जगह पर पहले से घात लगाकर बैठे दो युवकों ने उसे देख अश्लील बातें करने लगे। विरोध किया तो छेड़छाड़ कर पिटाई कर दी। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें