फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीमा क्लेम के पांच लाख रुपये के लिए महिला को रॉड से पीटा

Fri, 19 Sep 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खजुहा चौराहे पर एक बीमा क्लेम के पांच लाख रुपये के लिए बीमा एजेंट ने छोटे भाई की विधवा पत्नी की रॉड से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। मामले में पुलिस ने पीड़िता के बेटे की तहरीर पर बीमा एजेंट और उसकी पत्नी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मलह टोली वार्ड निवासी शुभम यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता बलिराज की हत्या के बाद एक बीमा का पांच लाख रुपये मिला था। बीमा एजेंट उनके चाचा बलिराम यादव है। उनकी मां रीता यादव बीमा एजेंट बलिराम यादव से बीमा क्लेम की रकम पांच लाख रुपये मांगने लगीं। इसका बलिराम की पत्नी विरोध करने लगी।
इस दौरान उन्होंने उसकी मां की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद पहुंचे बीमा एजेंट बलिराम ने भी मां की रॉड से पिटाई की। महिला का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। पुलिस ने बीमा एजेंट बलिराम और उसकी पत्नी रीता यादव पर केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें