फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुआल ले जाने का विरोध करने पर महिला को पीटा

Sat, 10 Jan 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव में पुआल ले जाने से मना करने पर पड़ोसियों ने एक महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पेड़-पौधे भी उखाड़ देते हैं और मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


खुखुंदू क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव निवासी विंदु देवी पत्नी रामबेलास का कहना है कि पीछे पुराने मकान की जमीन खाली पड़ी है। जहां पुआल और अन्य सामान रखा गया है। इसके अलावा कुछ पेड़ पौधे भी लगाए गए, लेकिन पड़ोसी हमेशा पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते रहते हैं।
बृहस्पतिवार को पड़ोसी जबरन पुआल उठा ले गए। जब पूछने गई तो गाली-गलौज करते हुए मारने-पीटने लगे। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें