फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एंबुलेंस में महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Fri, 13 Nov 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। क्षेत्र के बड़का दूबे गांव निवासी एक प्रसूता ने बृहस्पतिवार को एंबुलेंस एमें जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जच्चा और बच्चे दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

बड़का दूबे गांव निवासी चंदा देवी (29) को सुबह प्रसव पीड़ा हुई थी। उनके परिजन उन्हें सीएचसी भाटपाररानी ले गए। वहां प्रसूता की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में चंदा देवी की प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई। सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर भरथुआ चौराहे से आगे एंबुलेंस चालक संजय पांडेय ने गाड़ी रोक दी। ईएमटी रामायण यादव और आशा सुमन मिश्रा की सूझबूझ से प्रसूता ने एंबुलेंस में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। महिला का इससे पहले एक बच्चा ऑपरेशन से हुआ था। प्रसव के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा-बच्चा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें