फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धनतेरस पर हुई धन की वर्षा, चमका कारोबार

Sat, 07 Nov 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीदते लोग
विज्ञापन
देवरिया। धनतेरस पर शुक्रवार को जिले में धन वर्षा हुई। लोगों ने जमकर खरीदारी की। साल भर की जमा पूंजी में से धनतेरस पर जमकर खर्च किया। सराफा, ऑटो मोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, पूजन सामग्री सभी कुछ लोगों ने खरीदा। इसके चलते कारोबारियों के चेहरे दमक उठे। जिले में करीब 250 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


करीब 60 करोड़ के वाहन, 20 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान, 20 करोड़ के बर्तन, 120 करोड़ के सोने-चांदी के सामान और 30 करोड़ रुपये के प्रॉपर्टी और अन्य कारोबार हुआ। सबसे अधिक सराफा बाजार चमका। शहर से लेकर कस्बों तक की दुकानों पर भीड़ रही। शहर के बड़े शोरूम से लेकर परंपरागत सोनार की दुकानों तक में ठसाठस भीड़ रही। सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण में से जिसको को पसंद आया लोगों ने अपनी जेब को देखते खरीदारी की।

सराफा मंडल के अध्यक्ष शंखपाल ने बताया कि इस धनतेरस बाजार अच्छा रहा। लोगों ने खूब खरीदारी की। सोने-चांदी के भाव में आई कमी की वजह से भी बाजार में उछाल आया। कई साल बाद यह देखने को मिला। ऑटो मोबाइल सेक्टर भी धनतेरस पर खूब चमका। दो पहिया और चार पहिया वाहनों की खूब बिक्री हुई। जिले में करीब दो हजार बाइक बिक गई है।
विज्ञापन


टीवीएस शोरूम पूर्वांचल मोटर्स के प्रोपराइटर नृपेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस साल काफी अच्छी सेल हुई है। उनके शोरूम से 250 बाइक बिकी। सब डीलर्स को मिलाकर आंकड़ा पांच सौ के पार चला गया है। मारुति सुजुकी शोरूम स्मार्ट व्हील के मैनेजर राकेश दूबे ने बताया कि इस बार 100 गाड़ियां अभी तक बिकी हैं। इसमें 85 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हुई थी।

हुंडई शोरूम के मालिक रोहित छापड़िया के अनुसार, 35 गाड़ियों की सेल हुई। धनतेरस पर बर्तन के कारोबार में तेजी रही। लोगों ने चम्मच से लेकर कुक वेयर तक खरीदे। फूल, पीतल के बर्तन की भी मांग रही। बर्तन व्यवसायी आशीष वर्मा ने बताया कि बर्तन के कारोबार में यह साल पहले से अच्छा रहा। पूजा-पाठ के बर्तन से लेकर कुकर और अन्य आइटम भी खूब बिके। धनतेरस पर पूजन सामग्री की भी खूब सेल रही।

व्यापारी आशीष बरनवाल ने बताया कि पूजन सामग्री हर साल इसी तरह बिकती है। यह धनतेरस और दिवाली का अनिवार्य अंग है। इसमें कुछ अतिरिक्त बिक्री नहीं हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी रौनक देखने को मिली। ग्राहकों ने टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी और अन्य घरेलू उपकरणों की खरीदारी की। कंपनियों और दुकानदारों की ओर से दिए जा रहे ऑफरों का भी ग्राहकों ने लाभ उठाया।
इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम शिवकृपा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर सुनील सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स में सबसे अधिक मांग टीवी की है। इसके अलावा होम अप्लायंसेज के अन्य सामान भी खूब बिक रहे हैं। सेक्टर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीदारी को लेकर उत्साह रहा। कई लोगों ने धनतेरस के शुभ मुहूर्त में नए वाहनों की डिलीवरी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें