फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धान कटाई के दौरान दो पक्षों में विवाद

Sat, 07 Nov 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कंबाइन से धान कटाई कराने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसमें दोनों पक्षों के तीन-चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। एक पक्ष ने मारपीट तो दूसरे ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। तीन लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें