फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूसरे दिन भी मेन लाइन में फॉल्ट, 11 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 22 Apr 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। देसही देवरिया में लगातार दूसरे दिन मेन लाइन में फॉल्ट आ जाने से रामपुर कारखाना और देसही देवरिया उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति चरमरा गई।
विज्ञापन

मंगलवार की तड़के करीब 4:50 बजे आए फॉल्ट के कारण दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। इसस करीब 25 हजार उपभोक्ता भीषण गर्मी में 11 घंटे तक परेशान रहे। शाम पौने चार बजे आपूर्ति बहाल हुई।
पांडेय चक और इमिलिया उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता पहले से ही अनियमित आपूर्ति से जूझ रहे हैं। कसया ट्रांसमिशन से हो रही सप्लाई में लगातार फॉल्ट आने के कारण व्यवस्था बदहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देसही देवरिया क्षेत्र दोनों उपकेंद्रों के लिए हॉटस्पॉट बन चुका है, जहां आए दिन तकनीकी खराबी सामने आ रही है। बताया गयाग कि सोमवार की तड़के करीब 2:40 बजे भी मेन लाइन में फॉल्ट आया था, जिससे आपूर्ति ठप हो गई थी और करीब 14 घंटे बाद शाम 4 बजे बहाल हो सकी थी। े अगले ही दिन मंगलवार को फिर से फॉल्ट होने से हालात और बिगड़ गए।
इस दौरान दिनभर तेज गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि मेन लाइन में फॉल्ट के चलते आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें