फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेड़ गिरा, बिजली के चार खंभे टूटे

Wed, 22 Apr 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। तेज हवा के चलते मंगलवार की दोपहर रामपुर कारखाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन

डुमरी पांडे चक मार्ग स्थित रामपुर धूस के पास सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पेड़ गिरने से बिजली के चार खंभे टूटकर धराशायी हो गए। इससे आसपास के चार वार्डों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
हादसे के समय पास में स्थित शराब की दुकान के कारण वहां काफी लोग मौजूद थे। पेड़ गिरता देख मौके पर भगदड़ मच गई। इसी दौरान एक साइकिल सवार पेड़ की डाल के बीच फंस गया, लेकिन साइकिल उसके ऊपर गिर जाने से वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरने से करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सड़क के दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया। सूचना पर पहुंचे बिजली निगम के अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता, लाइनमैन बबलू, मंटू और सुनील ने टीम के साथ मिलकर पेड़ की डालियों को कटवाकर रास्ता साफ कराया।
बाद में बिजली निगम की टीम ने टूटे खंभों और केबल को किनारे कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी लगे हैं। देर रात तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें