फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीसरे सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 18 Aug 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सावन के तीसरे सोमवार को मझौलीराज स्थित ऐतिहासिक दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा।
भक्तों की भीड़ होते देखकर मंदिर की व्यवस्था में लगे पुजारियों ने जलाभिषेक के लिए डोँगा लगा दिया। श्रद्धालु डोंगा में जल चढ़ाते रहे और जल शिवलिंग पर गिरता रहता था। नाग पंचमी के अवसर पर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दूध और लावा से विधि-विधान से मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग के बगल में स्थित नाग की आकृति की पूजन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई। सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के संयोग से मंदिर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें