फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 17 Aug 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गर्भ गृह में जलाभिषेक करते श्रद्धालु 
विज्ञापन
रुद्रपुर। सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के त्यौहार पर सोमवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान दुग्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। इसके बाद नागपंचमी के अवसर पर नाग देवता की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में काफी चहल-पहल रही। भीड़ को देखते हुए मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई। गर्भगृह में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन और जलाभिषेक कराने में जुटे रहे।
मेला परिसर में कोतवाल कल्याण सिंह सागर दिनभर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में लगे रहे। पुलिस ने खोया पाया कैंप लगा कर दर्शन करने आए भूले बिसरे लोगो की मदद की।
विज्ञापन

मंदिर के महंत विजय शंकर ने कहा कि सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी का संयोग होने के कारण मंदिर में सामान्य सोमवार की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें