फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 20 हजार खर्च कर घाट तक बनाया अस्थायी रास्ता

Mon, 16 Nov 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
आजाद नगर में छठ घाट पर जाने के लिए बनाया गया रास्ता
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी कस्बे के आजाद नगर वार्ड की अनुसूचित जाति बस्ती स्थित छठ घाट तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पक्के रास्ते की सुविधा नहीं है। ऐसे में छठ पर्व पर व्रती महिलाओं की सहूलियत के लिए लोगों ने चंदा जुटाकर बांस-बल्ली और पटरे से करीब 60 मीटर लंबा अस्थायी रास्ता तैयार किया। इस पर करीब 20 हजार रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन


रविवार को श्रद्धालुओं ने 500 से अधिक पटरे और ठोकर लगाकर रास्ता बनाया। इसका खर्च परिजनों ने आपस में मिलकर उठाया। अस्थायी रास्ते की चर्चा कस्बे में हो रही है। एसडीएम प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें