लार। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी एक किशोरी परिवार वालों के विरोध के बाद शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के बाहर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। यह देख पास के एक स्कूल के छात्रों ने शोर मचाया। आवाज सुन लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से किशोरी को समझाया। करीब चार घंटे बाद वह टावर पर हाईवोल्टेज ड्रामा करने के बाद नीचे उतरी और अचेत होकर गिर पड़ी। आनन-फानन पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची और इलाज कराया।
जानकारी के मुताबिक, लार थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी का एक साल पहले मईल थाना क्षेत्र के एक युवक से इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क हुआ। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। नजदीकियां बढ़ने एक पखवाड़े पहले किशोरी युवक के घर चली गई और वहां पांच दिन तक रही। परिजन के सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने लेकर आई और वहां से वन स्टाप सेंटर में रखा गया। पांच दिन पहले किशोरी घर आ गई और फिर से युवक से शादी के लिए परिजन पर दबाव बनाने लगी। परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे7
इस बात से नाराज होकर बृहस्पतिवार की रात घर से निकल गई। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के बाहर तिराहे पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस के कहने पर दोपहर तीन बजे नीचे उतरी तब पुलिस ने राहत महसूस की। किशोरी से पूछताछ कर बयान दर्ज किया। वहीं मां और भाई से भी जानकारी ली।
प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि किशोर सुरक्षित उतार ली गई है। इलाज चल रहा है। परिजनो से बातचीत कर अग्रिम कार्रवाई तय की जाएगी
..
पांच दिन की काउंसिलिंग के बाद भी नहीं मानी किशोरी
वन स्टाप सेंटर में पांच दिन तक काउंसिलिंग के बाद उसे परिजन को सौंप दिया था। परिजनो को लगा कि उसमें बदलाव आया है मगर अगली सुबह फिर शादी की जिद पर अड़ गई।
...
अस्पताल में भी करती रही हंगामा
मोबाइल टावर से उतरने के बाद किशोरी गश खाकर गिर पड़ी। इलाज के लिए पुलिस सीएचसी लार लेकर पहुंची। इलाज के दौरान भी किशोरी हंगामा करती रही। यह देख मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने समझाने की कोशिश की। वह अस्पताल से ही प्रेमी के घर जाने की जिद पर अडिग थी। मामला किशोरी का होने की वजह से पुलिस भी सतर्कता बरत रही है।
...
ड्रोन कैमरे से होती रही निगरानी
टावर की ऊंचाई अधिक होने से किशोरी दिख नहीं रही थी। जब भी कोई ग्रामीण चढ़कर उतारने की कोशिश कर रहा था तो वह टावर पर खड़ी होकर नीचे कूदने की धमकी देने लग रही थी। यह देख पुलिस उस पर ड्रोन से नजर रख इशारे से समझा रही थी। एहतियात के तौर पर फायरब्रिगेड के कर्मी भी मौजूद रहे
सोहारी स्कूल में आयोजित अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी के मुकाबले में जीत के संघर्ष
सोहारी स्कूल में आयोजित अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी के मुकाबले में जीत के संघर्ष