फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप

Sat, 12 Sep 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। एक महिला ने प्रेमी पर धार्मिक पहचान छिपाकर संबंध बनाने और शादी के लिए कहने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि प्रेमी और उसके परिवार के लोग उस पर दोनों बच्चों का खतना कराने और गो मांस खाने का दबाव बनाते हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि करीब चार साल पहले बाजार आने-जाने के दौरान उसका एक युवक से संपर्क हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर उसे झांसे में ले लिया। उसने अपने साथ फोटो और वीडियो शूट कर ससुराल वालों को दिखा दिया।
इससे नाराज होकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद युवक उसे अपने साथ हरियाणा ले गया। वहां कुछ समय रहने के बाद दिल्ली लेकर चला गया। वहां एक ब्यूटी पार्लर में उससे काम कराने लगा। ब्यूटी पार्लर में काम के बदले मिले सारे रुपये उससे ले लिया। जब उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने धर्म परिवर्तन करने को कहा। तब उसे सच्चाई पता चली।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि युवक सात सितंबर को उसे लेकर अपने घर पहुंचा। वहां पहुंचने पर आरोपी और उसके भाई-भाभी ने जबरदस्ती बुर्का पहना दिया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर घर का दरवाजा बंद कर हॉकी, डंडे और लात-मुक्के से मारने-पीटने लगे। चाकू से उसकी हत्या की कोशिश की गई। किसी तरह वहां से वह जान बचाकर भागी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कंचनपुर गांव के रहने वाले आरोपी खुशरुद्दीन अंसारी, नूर मुहम्मद और उसकी पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें