फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक्सरे तकनीशियन पर लगे आरोपों की होगी जांच, टीम गठित

Fri, 27 Feb 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को ओपीडी बिल्डिंग स्थित एक्सरे सेंटर के तकनीशियन पर बिना नंबर के एक्सरे करने के आरोप लाइन में लगे कुछ लोगों ने लगाए। इसकी शिकायत ओपीडी विभाग में पहुंचीं प्राचार्य से लोगों ने की। इसको गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार करीब 12:30 करीब 20 लोग लाइन में लगे हुए थे। इस बीच बाहर से आए कुछ लोग बिना लाइन लगाए ही जांच कराने अंदर चले गए। कतार में खड़े लोगों ने इस पर विरोध जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों से रुपये लेकर बिना नंबर के अंदर कराया जा रहा है। इसकी शिकायत ओपीडी के ईएनटी विभाग के कार्यक्रम में पहुंचीं प्राचार्य से लोगों ने की। शिकायत मिलते ही प्राचार्य ने सुरक्षा प्रभारी डॉ. एसएस द्विवेदी को मौके पर भेजा। इसके कुछ ही देर बाद प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल स्वयं भी मौके पर पहुंच गईं। उनके साथ सीएमएस डॉ. एचके मिश्र भी थे। प्राचार्य ने अंदर घुसते ही एक्सरे सेंटर का दरवाजा बंद करा दिया। उन्होंने आरोप लगाने वाले लोगों और एक्सरे तकनीशियन से बात की। करीब 15 मिनट तक बात करने के बाद प्राचार्य वापस चली गईं। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य ने तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया। इस समिति में डॉ. अरुणेश कुमार, डॉ. तुषार चौरसिया और डॉ. एसएस द्विवेदी की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दिया।

-
प्रतिदिन लगती है लंबी कतार
ओपीडी बिल्डिंग के एक्सरे सेंटर पर प्रतिदिन लंबी कतार लगती है। यहां पर पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों के सामान्य एक्सरे किए जाते हैं। शुक्रवार को भुजौली कॉलोनी के शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह 10:25 बजे से खड़े हैं। दोपहर 12:29 हो गए हैं। अभी तक नंबर नहीं आया है। वहीं बरियारपुर से आए सोनू कुमार ने बताया कि दाहिने हाथ का एक्सरे कराना है। सुबह 10 बजे से कतार में खड़े हैं। अभी तक मेरा नंबर नहीं आया है। बैतालपुर की प्रमिला ने बताया कि पैर की उंगली में दर्द है। डॉक्टर ने एक्सरे लिख दिया है। सुबह 10 बजे से खड़ी हूं। बच्चों की छुट्टी का समय हो गया है। अभी एक्सरे नहीं हो पाया है। सदर ब्लॉक के परसिया अहीर से आए धर्मेंद्र ने कहा कि पैर के पंजे में दर्द है। इसका एक्सरे डॉक्टर ने लिखा है। सुबह 10 बजे से खड़ा हूं। अभी तक नंबर नहीं आया है।
विज्ञापन



-
एक्सरे में रुपये लेने की शिकायत कुछ लोगों ने प्राचार्य से की थी। प्राचार्य और मैं तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे मामले को समझा। शिकायतकर्ताओं से बात की। तकनीशियन के खिलाफ पहले से भी शिकायत लंबित है। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. एचके मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें