फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इंटर की परीक्षा देने जा रहे दो सगे भाई सड़क हादसे में घायल

Fri, 27 Feb 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। देवरिया-कसया मार्ग पर शुक्रवार दोपहर में इंटर की परीक्षा देने जा रहे दो सगे भाई सड़क हादसे में घायल हो गए। पुलिस वालों ने दोनों घायलों का उपचार कराया। इसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्र तक भी पहुंचाया गया। दोनों भाई परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

बघौचघाट थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी रोशन कुमार श्रीवास्तव (17) पुत्र अनूप कुमार श्रीवास्तव अपने सगे भाई अंश श्रीवास्तव के साथ बलजीत अशर्फी इंटर कॉलेज, परसौना में इंटर की परीक्षा देने बाइक से जा रहे थे। जैसे ही दोनों छात्र कोटवा मोड़ के समीप पहुंचे, देवरिया की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। संयोगवश उसी समय बैंक निरीक्षण के लिए निकले रामपुर कारखाना थाने के उपनिरीक्षक आनंद कुमार व कांस्टेबल संजय कुमार की नजर घायलों पर पड़ी। दोनों पुलिसकर्मियों ने घायल छात्रों को सरकारी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका तत्काल प्राथमिक उपचार कराया गया। इलाज के बाद पुलिसकर्मियों ने उनको परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें