गौरी बाजार। कांग्रेस पार्टी की बैठक रविवार को रामपुर चौराहा स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें पार्टी की ओर से भाजपा के केंद्र सरकार के विरुद्ध 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित देशव्यापी रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वरुण कुमार राय ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एसआईआर की निगरानी करें। केंद्र की भाजपा सरकार एक साजिश के तहत चुनाव आयोग से मिलकर विरोधी पार्टी के विरुद्ध षडयंत्र कर रही है।
प्रत्येक जगह से पार्टी के मतदाताओं का वोट काटने की तैयारी चल रही है। इसलिए हमें चौकन्ना होना होगा। पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित देशव्यापी रैली में सभी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। संवाद