फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, सामान जले

Mon, 17 Nov 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कपरवार। क्षेत्र के कपरवार पश्चिमपुरा में शाॅर्ट सर्किट से राजू चौहान की झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी से धुआं और आग की लपटें निकलती देख भागकर लोग बाहर निकले और शोर मचाने लगे। जब तक आग पर काबू पाया जाता झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े, नकदी सहित अन्य सामान जल गए।
विज्ञापन

कपरवार पश्चिमपुरा में राजू चौहान पुत्र रामबड़ाई चौहान का परिवार झोपड़ी में रहता है। इसमें बिजली भी लगी थी। लोगों के अनुसार, शाॅर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। हादसे में छप्पर में रखा करीब पांच हजार नकद, छह बोरा धान, पांच बोरा गेंहू, कपड़े, बिस्तर आदि सामान जल गए। छप्पर नष्ट हो जाने की वजह से परिवार के लोग पड़ोसी के घर में शरण लिए हुए हैं। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि हलका लेखपाल से क्षति का आकलन कर रिपोर्ट मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें