फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोचिंग जा रही छात्रा का शोहदे ने पकड़ लिया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
लार। महिलाओं की सुरक्षा में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के बाद भी शोहदों में भय नहीं दिख रहा है। शनिवार की सुबह कोचिंग जा रही चार छात्राओं में एक का शोहदे ने हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दुपट्टा खींच लिया और धमकाने लगे। इसकी सूचना छात्राओं ने डायल 112 को दी। पुलिस को आता देख शोहदे भाग निकले। अभिभावकों संग थाने पहुंची छात्राओं ने से एक नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापा मार रही है।
लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटरमीडिएट की चार छात्राएं एक कोचिंग में पढ़ती हैं। रोज की तरह शनिवार की सुबह एक ही साथ चारों छात्राएं कोचिंग जा रही थीं।
विज्ञापन

अभी वह इंटर काॅलेज के समीप पहुंची थीं, तभी पहले से खड़े कुछ युवकों ने एक छात्रा का हाथ पकड़ दुपट्टा खींचने लगा।
साथ खड़े अन्य मनबढ़ भी हूटिंग करने लगे। जानकारी पर पहुंचे अभिभावक छात्राओं के साथ थाने पहुंचे और एक नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस को बताया कि मनबढ़ पहले भी आते-जाते समय छींटाकशी करते रहते हैं। इसके बाद पुलिस नामजद आरोपी को पकड़ने उसके घर पहुंची, लेकिन भनक लगते ही घर छोड़कर भाग निकला। शाम तक उसकी तलाश में पुलिस जुटी रही। बताया जा रहा है कि इस आरोपी शिकायत पहले भी शिकायत मिल चुकी हैं। इस संबंध में सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की गभीरता से जांच की जा रही है। केस दर्ज करआरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें