फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, मचा कोहराम
बरहज। क्षेत्र के मौना गढ़वा गांव में शुक्रवार की सुबह आम के पेड़ से फंदा के सहारे गांव निवासी योगेंद्र यादव (50) पुत्र बिरजा का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
आम के पेड़ पर फंदे के सहारे लोगों ने एक शव लटकते देखा। इसके बाद लोग शोर मचाने लगे। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक की पहचान गांव निवासी योगेंद्र के रुप में हुई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पत्नी से विवाद चल रहा था। चार दिन पूर्व उसकी पत्नी मायके चली गई है। योगेंद्र की मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पीटना मच गया। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि पुलिस गई थी। मामले की जांच की जा रही है।