फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की गला रेतकर हत्या, हाथ-पैर की उंगलियां भी काटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर की गला रेतकर हत्या, हाथ-पैर की उंगलियां भी काटीं
विज्ञापन

सुतावर/मेहरौना(देवरिया)। बाइक से घर से निकले किशोर की बृहस्पतिवार की रात में गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार की सुबह लार थाना क्षेत्र के सुतावर-कौसड़ मार्ग के किनारे मिला। जानकारी होते ही भीड़ जुट गई। पिता ने शव की शिनाख्त कर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
नगर के बाजार वार्ड निवासी मोहम्मद रहमान (17) ओके ऍम इंटर कालेज में दसवीं का छात्र था। वह इसी वर्ष उत्तीर्ण हुआ था। बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे के करीब बाइक से जल्द आने की बात कह कर घर से निकला। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। उसका नंबर स्वीच ऑफ बता रहा था। पिता मो. सलीम ने खोजबीन शुरू की। वह नहीं मिला तो रात में ही थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। शुक्रवार की सुबह रामजानकी मार्ग के कौसड़-सुतावार मार्ग के किनारे शव का फोटो सोशल मीडिया में किसी ने प्रसारित कर दिया। पिता सलीम घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान बेटे रहमान के रूप में की। हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां माहेतिलत अचेत होकर गिर पड़ीं। मौजूद महिलाओं ने उन्हें संभाला। वह दो भाइयों में छोटा था। उससे बड़ा भाई अरमान है। सीओ विनय यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पिता सलीम की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

किशोर की बाइक बरामद, खून के छींटे पड़े थे
मेहरौना। किशोर की बाइक मईल थाना क्षेत्र के पिपरा बांध गांव के सामने पुल के किनारे मिली। परिजनों के मुताबिक, टंकी पर खून के छींटे देखे गए। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे परिचित होंगे। वे पहले रहमान को बुलाए होंगे। इसके बाद सुनियोजित तरीके से हत्या करने के बाद घटना को डायवर्ट करने में लिए बाइक दूसरे थाना क्षेत्र में छोड़ भाग निकले होंगे।
किसी से कोई दुश्मनी नहीं
सुतावर। रहमान के पिता सलीम व्यवसायी हैं। वह नगर के गांधी मार्केट में किराना की दुकान चलाते हैं। बेटे के शव के साथ पहुंचे तो पुलिस को देख फफक पड़े। बोले कि साहब हमने अपने जीवन में किसी से कोई विवाद नहीं किया और न ही बेटे ने किया। फिर किसने हमारे बेटे की हत्या कर दी। यह सुन मौजूद लोग भावुक हो गए।
पाकेट से कहां गया मोबाइल फोन
मेहरौना। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की कड़ियां जोड़ने में लग गई। पुलिस ने एक पेट्रोल पंप का वीडियो फुटेज निकाला। उसमें वह बाइक में पेट्रोल डलवाते नजर आ रहा है। घटनास्थल पर तलाशी के दौरान उसके पाकेट में मोबाइल फोन नहीं मिला। पुलिस सर्विलांस के जरिए मोबाइल फोन ट्रेस कर रही है। पुलिस को शक है कि कहीं हत्यारे घटना को अंजाम देकर मोबाइल फोन कहीं फेंक दिए होंगे। बहरहाल, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
घटना के पर्दाफाश के लिए एसओजी भी जुटा
सुतावर। गला रेतकर हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के जल्द पर्दाफाश के लिए एसपी संकल्प शर्मा ने एसओजी को लगाया है। हत्यारों की तलाश में टीम जुटी है।
विरोध में बंद रहा लार बाजार
मेहरौना। हत्या से गुस्साए व्यवसायियों ने दुकानें बंद रखीं। घटना का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की। दुकानदारों ने कहा कि अगर जल्द पर्दाफाश नहीं हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बेेटे को डॉक्टर बनाने की तमन्ना रह गई अधूरी
मेहरौना/सुतावर। रहमान इसी वर्ष नगर के ओकेएम इंटर कॉलेज से अच्छे नंबरों से हाई स्कूल की परीक्षा पास किया था। पढ़ाई में उसके लगाव को देखतेे हुए पिता सलीम व मां माहेतिलत उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे। उसकी मौत के बाद माता-पिता की तमन्ना अधूरी रह गई। वह भी डॉक्टर बनना चाहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें