फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
विज्ञापन

-हैंडपाइप में करंट आने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। हैंडपाइप में करंट आने के बाद उसके चपेट में आने से बेहराडाबर गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के बेहराडाबर गांव निवासी प्रदीप गुप्त (40) दरवाजे पर करीब छह गायों को रख कर डेयरी चलाते थे। शनिवार की शाम को वे मोटर पंप से गायों को नहला रहे थे। तभी बिजली चली गई वे हैंडपम्प से पानी निकाल गायों की सफाई करने लगे। इसी बीच अचानक बिजली आ गई और हैंडपम्प में करंट उतर गया। प्रदीप करंट की चपेट में आ गए। परिवार के लोग जब तक सप्लाई काटते वे बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। प्रदीप के पिता पन्नालाल गुप्त रेलवे में नौकरी करते थे। सेवानिवृत्त होकर इन दिनों घर ही रहते है। प्रदीप गांव में ही डेयरी और मुर्गी फार्म चलाते थे। इसमें उनका छोटा भाई राजू सहयोग करता था। इस बाबत एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने कहा कि हैंडपाइप में बिजली करंट आने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें