फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फरार आरोपी के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Mon, 20 Oct 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। फरार आरोपी बिहार के गोपालगंज जिले के तकियाबारी के राजापुर बाजार सोनू अली पर महुआडीह पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। दो दिन पहले महुआडीह पुलिस ने आरोपी के मकान पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

महुआडीह थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया की वर्ष 2024 में बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तकियाबारी के राजापुर बाजार निवासी सोनू अली के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बंद क्रिया कपाल निवारण अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई बार कोशिश की, मगर हाथ नहीं आ रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी यदि कोर्ट में हाजिर नहीं होता है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें