फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी नगर में बनेगा अर्बन न्यू पीएचसी

Sat, 25 Oct 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- डॉक्टर की तैनाती हुई, अस्पताल बनने के बाद संभालेंगे चार्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भटनी। नगर क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही अर्बन न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निर्माण होने वाला है। इसके लिए तहसील प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नगर में ही उपयुक्त स्थान चिह्नित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। वहीं, अर्बन अस्पताल के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी कदम बढ़ा दिए हैं। भटनी सीएचसी पर अर्बन अस्पताल के लिए एक चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है।
अस्पताल भवन तैयार होते ही डॉक्टर चार्ज संभाल लेंगे। इसके बन जाने से भटनी नगर के करीब बीस हजार लोगों को इलाज की सुविधा मिलेगी। अब लोगों को सामान्य उपचार के लिए दूरस्थ क्षेत्रों या सीएचसी तक नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के हर नगर पंचायत में एक अर्बन नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की कवायद चल रही है। विभिन्न जगहों पर केंद्र का निर्माण कराकर इलाज की सुविधा शुरू कर दिया गया है। इसी तर्ज पर भटनी नगर पंचायत में भी अर्बन न्यू पीएचसी खोलने की तैयारी हो रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग नगर पंचायत और तहसील प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने की अपील की गई। इसी क्रम में राजस्व विभाग नगर पंचायत के जिम्मेदारों के साथ मिलकर अर्बन अस्पताल के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश कर रही है। नगर में अस्पताल बनने से नगर वासियों को अब घर के पास इलाज की सुविधा मिल सकेगी। ,
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से नगर में एक सुसज्जित स्वास्थ्य केंद्र की मांग की जा रही थी। अब अर्बन अस्पताल बन जाने से गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि अर्बन न्यू पीएचसी के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही जमीन चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी जाएगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ नवीन कुमार ने बताया कि नगर में अर्बन अस्पताल के लिए शासन से डॉक्टर की नियुक्ति हो गई है। जमीन मिलते ही अस्पताल का निर्माण शुरू कराया जाएगा। भवन बनने के साथ डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें