फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडवली गांव के पास हुई लूट में आया नाटकीय मोड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडौली गांव के पास हुई लूट में आया नया मोड़
विज्ञापन

- पेट्रोल पंप मालिक ने एक लाख घर में रखकर पुलिस को दी झूठी सूचना
पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की पर लूट की घटना से किया इनकार
लार रोड (देवरिया)। कुंडौली मोड़ पर पेट्रोल पंप मालिक से हुई लूट के मामले में नया मोड़ आ गया है। पेट्रोल पंप मालिक ने लूट की घटना से इनकार कर दिया है। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में उसने लूट की रकम घर में ही होने की बात बताई। जांच में यह पुष्ट हुआ कि लूट नहीं पुरानी रंजिश में सिर्फ मारपीट हुई थी। इसके बाद पुलिस लूट की धारा हटाकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी हरेंद्र प्रताप सिंह ने 27 जुलाई को मईल पुलिस को दिए तहरीर में कहा था कि उनका पोता रूद्रप्रताप सिंह प्रताप फिलिंग एजेंसी मईल से आ रहा था। तभी गांव के चौराहे पर कोआपरेटिव के सामने गांव के अमरेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, विकास सिंह, अमित सिंह, विवेक सिंह, विनय सिंह, और पिपरा मिश्र गांव के अंकित चौरसिया ने रात आठ बजे रोक लिया और पिस्टल सटा कर पाकेट में पंप से बिक्री के एक लाख रुपये नकद लूट लिए। सूचना पर हरकत में आई पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूट की धारा में केस दर्ज कर तहकीकात में जुट गई। पुलिस को शक होने पर पीड़ित को थाने बुला पूछताछ की गई तो उसने लूट की घटना से इनकार कर दिया। उसने बताया कि वह पैसा घर रख कर चौराहे पर गया था। वहां गांव के लोगों से विवाद हो गया। मुझे लगा की पॉकेट में रखा एक लाख रुपये लूट लिया गया है। इसलिए लूट के घटना की तहरीर दी थी। इस बाबत एसओ दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित ने लूट की घटना नहीं होने की बात कही है। लूट की धारा को हटा दिया गया है। मारपीट के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें