फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिनदहाड़े दूध व्यापारी को दाैड़ाकर मारी गोली

Sat, 20 Sep 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। रामजानकी मार्ग पर एक होटल के पास शनिवार को दिनदहाड़े करीब 3:45 बजे बाइक सवार हमलावर ने दूध बेचकर साइकिल से घर लौट रहे परसियां देवार निवासी सुरेंद्र यादव (35) को दौड़ाकर हमलावार ने पिस्टल से तीन बार फायरिंग की। वह गंभीर रूप से घायल। इससे दहशत फैल गई। आननफानन उसे मेडिकल काॅलेज देवरिया ले जाया गया। वारदात को पुलिस पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है।
जानकारी के अनुसार, गोली चलने पर सुरेंद्र कपरवार की तरफ भागने लगा। बाइक सवार हमलावर ने उसका पीछा कर करीब सौ मीटर की दूरी पर एक मंदिर के पास एक और फायर, जबकि निर्माणाधीन पुलिया के पास तीसरी बार फायर किया। ताबड़तोड़ गोली चलने की आवाज सुनकर लोग कुछ समझ पाते, इतने में हेलमेट पहना हमलावार भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, हमलावर काले रंग की बाइक पर सवार था। चेकदार शर्ट पहने हुए था। सूचना पर चौकी प्रभारी महेंद्र मोहन मिश्र मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। वारदात को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। गोली चलने से चौराहे पर सनसनी फैल गई। थोड़े ही देर में चौराहा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि गोली चलने की बात सामने आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें