फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल काॅलेज में बाहरी मरीजों को आधे-शुल्क पर मिलेगा खून

Sat, 20 Sep 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में बाहरी जरूरतमंद मरीजों को अब खून पहले की अपेक्षा आधी दर पर मिलेगा। इससे मरीजों की जेब से पहले से कम रुपये खर्च होंगे। कालेज प्रशासन ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है।
मेडिकल कालेज में ब्लडबैंक में प्रतिदिन जरुरत मंद मरीजों को रक्त दिया जाता है। मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों को यह रक्त नि:शुल्क मिलता है। इन मरीजों कोई शुल्क नहीं लगता है। वहीं बाहरी मरीजों जैसे कैंपस से बाहर के सरकारी अस्पताल और निजी चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों को रक्त देने के लिए शुल्क लिया जाता है। यह शुल्क अभी तक काफी महंगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज प्रशासन ने इसकी दर आधी कर दी है। जहां पहले होल ब्लड और पैक्ड रेड सेल्स के लिए 2100 रुपये लिए जाते थे। वहीं अब इसके लिए महज 1050 रुपये लिए जाएंगे।
इसी तरह फ्रेश फ्रोजेन प्लाज्मा और रैंडम डोनर प्लेटलेट कंसस्ट्रेट की दर पहले 600 रुपये प्रति यूनिट थी। इसे कालेज प्रशासन ने घटाकर 300 कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें