पड़री बाजार। खुखुुंदू थाना क्षेत्र के पड़री पांडेय गांव निवासी अधेड़ की मौत बृहस्पतिवार को मुबंई में हो गई। शुक्रवार को शव गांव लानेे पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
गांव के ललन गौंड़ (65) मुंबई के विरार क्षेत्र में रहकर फल का व्यवसाय करते थे। चार दिन पहले वह फल खरीद कर दुकान पर आ रहे थे, तभी अचेत होकर सड़क पर गिर गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। संवाद