फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य की जान गई

Sun, 19 Oct 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 राजू यादव की फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर लक्ष्मीपुर गांव के पास शनिवार की दोपहर में बेकाबू चार पहिया वाहन ने बाइक सवार क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू यादव (33) को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी लक्ष्मी, बेटा हर्षवर्धन व लक्की का रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बंजरिया के मूल निवासी राजू यादव नेवासा पर परिवार सहित धर्मचौरा गांव में रहते थे। वह अपने गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के निर्माण का कार्य कराते थे।
विज्ञापन

आजकल देसही देवरिया में उनका काम चल रहा था। दीपावली की छुट्टी को देखते हुए शनिवार की सुबह बाइक से साइड पर गए थे। काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी का भुगतान कर घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे के वह लक्ष्मीपुर गांव के पास पहुंचे थे, तभी बेकाबू चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम उनका अंतिम संस्कार बंजरिया स्थित खनुआ नदी घाट पर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें