फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक्टर ट्राॅली से टक्कर से तीन घायल

Sun, 19 Oct 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार, बखरा। गोरखपुर-देवरिया मुख्यमार्ग पर कस्बे के रामपुर चौराहे के समीप शनिवार को देर शाम ट्रैक्टर ट्राली तथा टैंकर के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार से रेफर किए जानेके बाद सभी घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पननहां गांव निवासी राजू 45 वर्ष पुत्र सुखारी इसी गांवके चंदन 30 वर्ष पुत्र राजबली एवं दरोगा 40 वर्ष पुत्र भरथ शनिवार को देर शाम गौरी बाजार से लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदने के बाद इसे ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच बैतालपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे एक टैंकर ने इसे ठोकर मार दिया। इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोग तत्काल उन्हें सीएचसी गौरी बाज़ार ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया। प्रभारीनिरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि दुर्घटना ग्र स्तवाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें