फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिनभर चली पंचायत में प्रेम संबंध का मामला सुलझा

Sun, 26 Jul 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को दिनभर पंचायत चली। पंचों की मध्यस्थता और दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद मामला सुझल गया। पुलिस को इस संबंध में सूचना ही नहीं मिली।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के ही अलग-अलग जाति के एक युवक और युवती के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की रात दोनों को साथ देख लिया गया था। इसके बाद युवती के परिवार वाले ने युवक की पिटाई कर दी। घटना के बाद युवती के परिवार वाले उसे युवक के घर छोड़ आए। इससे युवक के परिवार वाले असमंजस में पड़ गए।
शुक्रवार को गांव के पंचों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। दिनभर चली पंचायत के बाद आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। इसके बाद युवती अपने परिवार वाले के साथ घर लौट गई। थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें