लार। बीआरसी में एफएलएन प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया। प्रशिक्षण में 100 शिक्षकों को दो कक्षों में अलग अलग कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसका उद्देश्य बच्चों में भाषा और गणित को सरल कर शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण कार्यों से परिचित कराना है।
प्रशिक्षण के प्रथम दिन खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दाैरान कन्हैया यादव, सुधीर मिश्रा आदि माैजूद रहे। संवाद