रुद्रपुर। एकौना थाने के हौली बलिया गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।
हौली बलिया निवासी नितेश प्रसाद (18) गांव के अन्य लड़कों के साथ शुक्रवार की सुबह गांव के पास क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उन लड़कों से विवाद हो गया। नितेश का बड़ा भाई मुकेश प्रसाद (20) पुत्र सतई प्रसाद विवाद खत्म करने लगा। इसी बीच दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूद्रपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की।