सोनूघाट। शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित भटवलिया साउथ फीडर से करीब 40 गांव में बिजली आपूर्ति होती है। इन गांवों में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।
गांव पिपरा चंद्रभान के सत्येंद्र यादव अमरेंद्र उपाध्याय, सोनू घाट निवासी पूर्व प्रधान इंद्रजीत यादव, सोनू घाट निवासी लाल बहादुर यादव, दुर्गेश कुमार यादव देवडार निवासी राघवेंद्र शाही उर्फ अनिल शाही, संजय शाही, परसिया मिशकारी निवासी विनोद सिंह स्पीकर निवासी दयाशंकर तिवारी नदौली निवासी विश्वनाथ चौरसिया पिपरा मिश्रा निवासी नन्हे उपाध्याय आदि ने बताया कि करीब दो सप्ताह से दिक्कत बनी हुई है।
बिजली निगम के अधिशासी अभियंता चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि भार अधिक होने के चलते दिक्कत आ रही है, जल्द ही समस्या का समाधान करा लिया जाएगा।