फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरवा में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैरवा में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली
विज्ञापन

घटना के बाद जनपद की पुलिस भी हुई सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। सिवान जनपद के मैरवा थाना में मंगलवार को लक्ष्मीपुर ढाले के समीप चार की संख्या में आए बदमाशों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटनास्थल जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र से कुछ दूरी पर है। इस कारण जनपद की भी पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

निवासी ग्राम खड़खड़िया थाना गुठनी निवासी रमेश तिवारी (42) पुत्र जगदीश तिवारी पर लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज के पास अंधाधुंध फायरिंग की गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर नजदीकी रेफ़रल अस्पताल मैरवा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सिवान सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें