फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त एसडीएम व चिकित्सक सहित सात मिले कोविड पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त एसडीएम व चिकित्सक सहित सात मिले कोविड पॉजिटिव
विज्ञापन

सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 17, होम आइसोलेशन के दो लोग हुए स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। प्रतिदिन संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को एक अतिरिक्त एसडीएम व चिकित्सक सहित सात पॉजिटिव केस मिले।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में एक अतिरिक्त उपजिलाधिकारी, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के चिकित्सक संक्रमित मिले हैं। वहीं, बाल विभाग में इलाज कराने आई शहर के एक मोहल्ले की किशोरी पॉजिटिव मिली है। वहीं, सदर विकास खंड का एक किशोर इलाज कराने अस्पताल पहुंचा, जहां जांच में संक्रमित मिला।
विज्ञापन

इसी ब्लॉक क्षेत्र का एक युवक व एक व्यक्ति भी पॉजिटिव मिले हैं। सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं। इनको लेकर जिले में अब तक 22,866 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 22,619 लोग स्वस्थ हो गए हैं। मंगलवार को होमआइसोलेशन के दो लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड को लेकर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। संभावित मरीजों की नियमित जांच कराई जा रही है। मंगलवार को सात पॉजिटिव केस मिले। जिले में एक्टिव केस 17 हैं। कोविड को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें