फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छोटी गंडक नदी में डूबने से अधेड़ की मौत

Sat, 25 May 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गाय को हांककर नदी से बाहर निकालते समय हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। गाय को हांककर पानी से बाहर निकालते समय एक अधेड़ की छोटी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोंहवलिया गांव निवासी बनही राजभर (50) पुत्र सर्वजीत की गाय खूंटे से खोलाकर छोटी गंडक नदी की तरफ चली गई। उसको ढूंढ़ते हुए वह नदी के किनारे पहुंच गए। जहां, गाय नदी के गहरे पानी में जाने लगी। वह गाय को हांककर बाहर निकालने के लिए नदी में कूद गए। उस जगह नदी गहरी होने के चलते वह डूबने लगे। नदी के किनारे खेल रहे गांव के बच्चों ने उनको डूबते देखकर शोर मचाना शुरू किया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पहुंच गए। तैराकी जानने वाले कुछ लोगों ने नदी में कूद कर खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूरी पर उनका शव पानी में उतरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें