फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बराती और घराती से पूछताछ, बयान के बाद पुलिस ने जाने दिया घर

Sat, 25 May 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, पिता ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

बरात में से अचानक गायब हो गया था युवक, पुल के नीचे मिला था शव
बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना क्षेत्र के फरुसहां गांव का रहने वाला था मृत युवक

बरियारपुर थाने के वार्ड नंबर दो चौकियां टोला चकदहवां में बरात में आया था
संवाद न्यूज एजेंसी

बरियारपुर। बिहार प्रांत से आई बरात में शामिल होने आए एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने बुधवार की रात हत्या कर दी थी। बृहस्पतिवार को उसका शव बरियापुर थाने के आमघाट स्थित छोटी गंडक नदी के पुल के नीचे मिला था। युवक की हत्या को 24 घंटे से अधिक का समय हो गया, लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है। युवक की हत्या क्यों हुई और किसने की, इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है। युवक बरात से वहां कैसे पहुंच गया। इसकी भी जानकारी किसी को नहीं है। इधर, घटना के बाद पुलिस ने बरात में शामिल होने आए कुछ बराती व घराती को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। उन्हें पूछताछ के बाद पुलिस ने जाने दिया।
बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना क्षेत्र के फरुसहां गांव निवासी रामकुंवर राम का पुत्र पवन कुमार (26) बुधवार की शाम फरुसहां गांव से बरियारपुर के वार्ड नम्बर दो चौकियां टोला चकदहवां में आई बरात में शामिल होने आया था। वह गांव निवासी एक युवक की बाइक से बरात में पहुंचा। देर रात भोजन के बाद कुछ बराती घर जाने के लिए निकलने लगे, तभी पवन अचानक लापता हो गया। लोग उसके घर चले जाने की बात सोचकर घर के लिए निकल लिए। इसी बीच
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने आमघाट पुल के नीचे छोटी गंडक के किनारे पवन का शव मिला। पवन कुमार के सिर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान मौजूद थे। उसके पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए अज्ञात को अभियुक्त बनाया। इधर युवक की मौत के बाद पुलिस ने बराती व घराती के कुछ सदस्यों को थाने बुलाकर पूछताछ की और जाने दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें