फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक ईंट भठ्ठे पर देवरिया के मजदूर की पीटकर हत्या, केस दर्ज- गांव में शव छोड़ भागे

Mon, 27 May 2024 01:31 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लू लगने से दिहाड़ी मजदूर की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के कोल्हुआं स्थित एक ईंट भठ्ठे पर पथाई का काम करने वाले मजदूर की पीटकर हत्या कर दी गई। मजदूर मूल रूप से देवरिया जिले के कोरयां गांव का रहने वाला था। आरोप है कि हत्या के बाद कुछ लोगों ने मजदूर का शव और उनकी बेटी सिंपी को गांव में छोड़ दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन


रामअधार के मौत की जानकारी होने पर गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। मदनपुर थाना क्षेत्र के कोरयां गांव निवासी रामअधार अपनी बड़ी पुत्री सिंपी के साथ झंगहा क्षेत्र के कोल्हुआं स्थित एक ईंट भठ्ठे पर मजदूरी करता था।

लोगों के अनुसार, रविवार की देर रात कुछ लोगों ने रामअधार को बाहर बुलाया। जहां बातचीत के दौरान सभी उन्हें मारने-पीटने लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामअधार की मौत होते ही भठ्ठे के कुछ लोग शव और उनकी पुत्री को गांव कोरयां छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


मारने-पीटने वाले मजदूर भी बरहज थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ईंट पथाई को लेकर विवाद होना भी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। शव पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर मदनपुर पुलिस मौके पर गई थी। विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें