फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमी के साथियों ने किशोरी को किया अगवा

Mon, 27 May 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग की मां को प्रेमी ने दांत से काटा और चाकू दिखाकर धमकाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव का एक युवक उसकी लड़की से घर में घुस कर मुंह बांध कर जबरदस्ती दुष्कर्म कर रहा था। लड़की के शोर करने पर वह पहुंची तो युवक महिला को दांत से काट कर चाकू दिखाकर फरार हो गया। युवक के साथियों ने शुक्रवार रात में नाबालिग को अगवा कर लिया है। मां ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग लड़की से गांव का एक युवक बात करता था। शुक्रवार को वह घर में घुस कर लड़की से दुष्कर्म कर रहा था। लड़की के शोर मचाने पर महिला दौड़ कर गई तो युवक भागने लगा। महिला ने उसे पकड़ लिया तभी युवक ने महिला को दांत से काट लिया और चाकू दिखाकर धमकाते हुए भाग गया। महिला ने बताया कि युवक ने उसी रात अपने साथियों के साथ नाबालिग को अगवा करवा लिया है। अब तक लड़की का कोई सुराग नहीं लग पाया है। महिला थाने का चक्कर लगा रही है। अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें