फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरकारी बस और ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो की मौत- 14 घायल- आजमगढ़ जा रहे सवार यात्री

Thu, 20 Jun 2024 10:44 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

लोगों के अनुसार बस परिवहन की बस मदनपुर, बरांव से होकर बहसुआं गांव के निकट पहुंची थी। इसी बीच कपरवार की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक से भिड़ंत हो गई, जिसमें मौके पर ही बड़हलगंज के बिरवापुर निवासी बिट्टन और एक अन्य सवारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सरकारी बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरहज क्षेत्र के बहसुआं गांव के निकट रुद्रपुर-बरहज मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे परिवहन निगम की बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बस में सवार बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बिरवापुर गांव निवासी बिट्टन( 20) और एक अन्य सवारी की मौत हो गई। जबकि 14 अन्य घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर खलबली मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से आननफानन में सभी को इलाज के लिए महेन पीएचसी और जिला अस्पताल ले जाया गया। रुद्रपुर बस स्टेशन से रोज की भांति नियत समय पर परिवहन निगम की बस आजमगढ़ के लिए रवाना हुई। लोगों के अनुसार बस परिवहन की बस मदनपुर, बरांव से होकर बहसुआं गांव के निकट पहुंची थी।

 

क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच कपरवार की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक से भिड़ंत हो गई, जिसमें मौके पर ही बड़हलगंज के बिरवापुर निवासी बिट्टन की मौत हो गई। जबकि बस में दाहिने तरफ सवार सुरेंद्र सोनकर(35) पुत्र धंजू निजामाबाद, आजमगढ़, रूना पत्नी सुरेंद्र सोनकर निजामाबाद, आजमगढ़, अनुराधा(11) पुत्री शब्बू मऊ, शिवा पुत्र शंभूशंकर औरंगाबाद मऊ, इमान(1) पुत्र सहबाज मदनपुर,
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गरिमा(15) पुत्री कैलाश पति बड़हलगंज, ऊषा सिंह(36) पत्नी दीनानाथ सिंह, मोहरा देवरिया, बेचन(62) पुत्र जीवबंधन चिलवा मोहान, रुद्रपुर, ज्ञानमती(55) पत्नी बेचन चिलवा मोहान, रुद्रपुर, जोखनी(50) पत्नी दीनानाथ बाराबंकी, दीनानाथ(60) पुत्र कालीचरण बाराबंकी, सेराज(40) पुत्र अब्दुल मजीद रुद्रपुर, सोना देवी(30) पत्नी लालमोहन रुद्रपुर, आशा(38) पत्नी शेषनाथ लार टाउन घायल हो गए।

सभी को महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हादसा होता देख आसपास के गांवों के लोग दौड़ पड़े। जबकि मौके पर सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव, मदनपुर इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह मय फोर्स पहुंच गए। सीओ रुद्रपुर ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर गया था। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें