फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की बाली चुनने के लिए खेत में गई थी छात्रा, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत

Tue, 07 Apr 2020 11:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, एकौना (देवरिया)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
देवरिया और गोरखपुर जिले की सीमा पर स्थित गोरखपुर के गजपुर चक्की गांव के खेत में चल रही कंबाइन से दबकर देवरिया के तिघरा खैरवा गांव की एक आठ साल की छात्रा की मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम तीन बजे की है। लड़की खेत में गेेेहूं की बाली चुन रही थी। इस दौरान कंबाइन का पहिया उसे रौदता हुआ निकल गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


देवरिया के एकौना थाने के तिघरा गांव निवासी राम मिलन की बेटी करीना आठ वर्ष किसान माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। सोमवार को वह सीमा से सटे गोरखपुर जनपद के गजपुर चक्की गांव के खेत में गेहूं की बाली चुन रही थी। उसी खेत में कंबाइन से गेहूं की कटाई हो रही थी। बाली चुनने में मशगूल करीना के ऊपर से कंबाइन मशीन गुजर गई। वह बुरी तरह कुचल गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तिघरा गांव के लोग वहां उमड़ पड़े। लोगों का गुस्सा देखकर कंबाइन चालक कंबाइन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची गोरखपुर जिले के झंगहा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। करीना तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता मुबंई में मजदूरी करते है। घटना के बाद उसकी मां सुनीता का रोकर बुरा हाल हो रहा था। गांववालों ने कंबाइन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। झंगहा थानाध्यक्ष ने कहा कि केस दर्ज कर कंबाइन चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें