फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस को चकमा देकर दुबई भागा था गैंगस्टर, एयरपोर्ट पर दबोचा गया

Tue, 07 Oct 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। भलुअनी थाने का 25 हजार का इनामी गैंगस्टर चंदन पुलिस को चकमा देकर दुबई भाग गया था। इसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। लौटते समय मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने 30 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। भलुअनी पुलिस इसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सोमवार को देवरिया पहुंची और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सुरौली और भलुअनी पुलिस काफी दिनों से चंदन की तलाश कर रही थी। भलुअनी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी गैंगस्टर चंदन यादव के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। वह पुलिस को चकमा देकर दुबई चला गया था।
लौटते समय मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चंदन यादव पर गैंगस्टर के अलावा मारपीट, चोरी, धोखाधड़ी, लूट जैसे आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 25 हजार का ईनामी गैंगेस्टर सिंहपुर निवासी चंदन यादव को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद जेल भेज दिया गया है। चंदन यादव पर भलुअनी थाने में मारपीट, चोरी, लूट, गिरोहबंद सहित 2024 में गैंगेस्टर की कार्रवाई किया गया था, जबकि 2023 में कुशीनगर के विशुनपुरा, 2024 में सदर कोतवाली, सुरौली में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें