फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धान की फसल में पानी भरने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट

Fri, 15 Nov 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के नूनखार गांव में धान की फसल में पानी चलाने को लेकर बवाल हो गया। इसमें आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। आरोप है कि एक पक्ष ने 15 से 20 बाहरी लोगों को बुलाकर दूसरे पक्ष पर हमला करा दिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और महिलाओं से बदसलूकी की। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर छिप गए। हालांकि पुलिस के लौटने के बाद फिर बाइक सहित अन्य सामान तोड़ दिए। इस बीच जानकारी मिलने पर गांव वालों ने भी हमलावरों को दौड़ाकर पीटा। खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार निवासी विरेन्द्र पांडेय का आरोप है कि धान की फसल में गांव के अशोक उर्फ मुन्ना तिवारी ने जानबूझकर पानी चला दिया। जिससे धान की कटाई नहीं हो पा रही है। बुधवार को मोबाइल फोन पर पूछने पर नाराज होकर बृहस्पतिवार को अशोक पक्ष के लोग दरवाजे पर चढ़कर आ गए। फिर विवाद शुरू कर दिया।
सूचना देकर 112 पुलिस को बुलाया गया। उधर, जैसे ही पुलिस मौके से लौटी आरोप है कि अशोक पक्ष से बाहरी 15-20 लोग गोलबंद होकर विरेन्द्र पांडेय के दरवाजे पर चढ़कर आ गए और उनके बेटे रुपेन्द्र उर्फ टोनू पांडेय को मारापीटा। घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं तो उनसे भी बदसलूकी की।
विज्ञापन

घर में मौजूद महिला रजनी पांडेय और अन्नू पांडेय को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद गांव वालों ने हमलावरों को दौड़ाकर पीटा। चार-पांच लोग पकड़ लिए गए।
विरेन्द्र का आरोप है कि हमलावर घर में रखी बाइक क्षतिग्रस्त कर दिए और महिलाओं के गले से जेवरात भी लूट लिया। पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
इसके बाद पांचों का शांतिभंग में चालान किया गया। गांव के अशोक तिवारी पुत्र रामायण तिवारी, स्वेता तिवारी और स्नेहा तिवारी पुत्री अशोक तिवारी उर्फ मुन्ना, दूसरे पक्ष से महेंद्र उर्फ मोनू पांडेय, रूपेंद्र उर्फ टोनू पांडेय पुत्र वीरेंद्र पांडेय का शांतिभंग में चालान किया गया है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मौके से हिरासत में लिए गए पांचों आरोपियों का चालान किया गया है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें