मईल। देवरहा बाबा आश्रम में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर आश्रम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
आश्रम के पीठाधीश्वर महंत श्याम सुंदर दास ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के एक दिन पूर्व से ही धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा। इस दौरान श्रीरामचरितमानस पाठ, गो-पूजन एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन, विशेष पूजा-अर्चना, भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। संवाद