फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नशे में बेटे ने बुजुर्ग पिता को जमीन पर पटक कर पीटा

Wed, 24 Sep 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के चौरडीहा गांव में नशे बेटे ने 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता की जमीन पर पटक कर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी उसने नहीं बख्शा। वारदात सोमवार की शाम की बताई जा रही है।
विज्ञापन

दोनों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। पिता मंगलवार को थाने पहुंच तहरीर दी है। चौरडीहा गांव निवासी अच्छेलाल गोड़ का कहना है कि उनके दो बेटे हैं। दोनों को बराबर-बराबर हिस्सा दे दिया हूं। छोटा बेटा बाहर परिवार लेकर रहता है। बड़ा बेटा गांव पर रहता है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को वह बैठा था, तभी बेटा शराब पीकर घर आया और जमीन पर पटक दिया। थानेदार ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी घर छोड़कर भाग गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें