फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मईल चौराहे से पिपरा दवन तक कुत्ते ने 12 लोगों को काटा

Sun, 01 Nov 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। शुक्रवार को एक आवारा कुत्ते ने मईल चौराहे से पिपरा दवन गांव तक 12 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायलों को भागलपुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सात लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस कुत्ते ने बकुची निवासी ओमप्रकाश, मईल निवासी आयुष, तीन वर्षीय इनीता, माया देवी और अनुपम को काटा। नरसिंहडाढ़ निवासी पंकज भी घायल हुए। इसके बाद कुत्ता पिपरा दवन गांव पहुंचा। वहां पूनम देवी, नीरज, शहजादी और मनी की एक वर्षीय पुत्री को भी शिकार बनाया।
घटना की सूचना मिलते ही कुत्ते को पकड़ने के लिए पशुपालन विभाग की टीम के साथ दो सफाई कर्मचारी लगाए गए। भागलपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी रामश्याम सिंह ने बताया कि शाम तक कुत्ते की तलाश की गई। हालांकि, वह पकड़ में नहीं आया। कुछ ग्रामीणों ने जानकारी दी कि रात में लोगों ने कुत्ते को मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें