देवरिया। एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देश पर शनिवार को जिलेभर में गुड मॉर्निंग देवरिया और एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और विद्यालयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुबह टहलने निकले लोगों और बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की। नियमों का उल्लंघन करने वालों को हिदायत दी गई। पार्कों और प्रमुख मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी जांची गई। संवाद