तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कोंहवलिया गांव में रविवार दोपहर में बच्चों के मामूली झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कोंहवलिया गांव में किसी बात को लेकर बच्चों में झगड़ा हो गया। बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें एक पक्ष की अंजिता, निखिल और अंगिरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायलों को सीएचसी भेजवा दिया। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। संवाद