चनुकी। ऑल इंडिया फेयर शॉप एसोसिएशन के बैनर तले कोटेदारों ने दो दिन पहले अपना ई-पास मशीन जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में जमाकर हड़ताल किया था। रविवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी के निर्देश के क्रम में लार के कोटेदारों ने अपनी मशीन ब्लाॅक इंजीनियर देवव्रत तिवारी से ले ली। कमीशन कम मिलने पर कोटेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर लार के कोटेदारों ने शुक्रवार को जिला पूर्ति कार्यालय पर अपना मशीन जमा कर दिया था। संवाद