फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती का अश्लील फोटो पति व ससुराल वालों को भेजा, केस दर्ज

Tue, 07 May 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील फोटो देख पति ने पत्नी को मायके छोड़ा, रखने से इन्कार किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के एक युवक ने गांव की युवती को बदनाम करने के लिए उसका अश्लील फोटो व वीडियो युवती के पति और ससुराल वालों को भेजकर वायरल करने की धमकी दी है। शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पति ने पत्नी को मायके छोड़ रखने से इन्कार कर दिया है।
भटनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी पिछले साल मार्च महीने में हुई। शादी के बाद वह ससुराल में पति के साथ खुशहाल जिंदगी जीने लगी। करीब दो महीने पूर्व युवती के गांव का ही एक युवक उसे बदनाम करने की नीयत से उसका अश्लील फोटो और वीडियो उसके पति और ससुराल वालों को भेज दिया। साथ ही आरोपी ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली। पत्नी का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो देख पति नाराज है। वह पत्नी के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता है। पत्नी ने कई बार फोटो व वीडियो को झूठा बताकर कर पति का विश्वास जीतने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। एक सप्ताह पूर्व पति जबरन पत्नी को मायके छोड़ आया। बेटी की हंसती-खेलती दुनिया बर्बाद होने से परिजन गमजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें